Sitapur News: मां के साथ सो रही दुधमुंही पर जंगली जानवर का हमला
सीतापुर, जुलाई 25 -- Sitapur News: रेउसा, संवाददाता। थानगांव के बैजवारी में शुक्रवार देर रात मां के साथ छह पर सो रही पांच माह की मासूम पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से चोटिल हो गई। शनिवार को वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में कांबिंग की पर उसका कुछ पता नहीं चला। बीते मंगलवार को भी इसी गांव में मां के साथ सो रही चार माह की मासूम बच्ची को भेड़ियां उठा ले गया था। अभी तक बच्ची का कुछ पता नहीं चल सका है। आए दिन जंगली जानवरों द्वारा हो रहे हमले से ग्रामीणों में आक्रोश है।बैजवारी निवासी अरुण कुमार शुक्ला की पांच माह की बेटी शिविका शुक्रवार रात में अपनी मां कुन्नी देवी के साथ छत पर सो रही थी। देर रात करीब करीब एक बजे एक जंगली जानवर छत पर आ गया। जंगली जानवर ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची की रोने की आवाज सुन परिवार वालों की नींद खुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.