Sitapur News: मां कालिका देवी का 21 दिवसीय शारदीय मेला
सीतापुर, अक्टूबर 31 -- Sitapur News: बहादुरगंज, संवाददाता। मां कालिका देवी मंदिर में 11 अक्तूबर से शुरू हुआ 21 दिवसीय अर्धवार्षिक शारदीय नवरात्रि मेला शनिवार को कन्या भोज और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया। मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां कालिका देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूरी, हलवा और खीर का भोग लगाया तथा पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं। मंदिर में मां जगदंबे की प्रतिमा पर अखियां चढ़ाने की विशेष परंपरा है। मान्यता है कि इससे आंखों के रोगों से मुक्ति मिलती है। मेले के दौरान 19 से 22 अक्टूबर तक चार दिवसीय रामलीला का आयोजन हुआ। इसमें राम जन्म से लेकर राम राज्याभिषेक तक की लीलाओं का मंचन किया गया। दिन में रामलीला और रात में धार्मिक नाटक प्रस्तुत किए गए। जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष शंकर लाल मौर्य ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.