सीतापुर, अगस्त 7 -- Sitapur News: महोली, संवाददाता। महोली में कुत्ते का आतंक है। शक्तिनगर में एक किमी दौड़ाकर कुत्ते ने दौड़ाकर चार लोगों को काट लिया। कुछ लोग बचने के लिए भागे तो गिरकर चोटिल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लोगों का कहना है कि कई बार कुत्तों को पकड़ने के लिए शिकायत की गई पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

कुत्ते का हमला महोली के भट्ठा मोहल्ला निवासी सफाई कर्मी शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे किसी काम से जा रहे थे। वह घर से कुछ दूर आगे बढ़े ही थे तभी एक कुत्ते ने उन्हें दौड़ा लिया। वह बचने के लिए चीख पुकार मचाते हुए भागे पर कुत्ते ने उनके हाथ और पैर में काट लिया। कुछ देर बाद घर के बाहर खेल रहे भट्ठा मोहल्ला निवासी विराट मिश्रा को कुत्ते ने दौड़ा कर कमर में काट लिया। दर्द से वह चीख उठा। आसपास के लोगों ने किसी त...