सीतापुर, जुलाई 28 -- Sitapur News: केसरीगंज,(सीतापुर), संवाददाता। महिला कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को लहरपुर विकासखंड सभागार में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

महिला सशक्तिकरण की योजनाएँ जिला प्रोबेशन कार्यालय के राजकुमार वर्मा ने कार्यशाला को सम्बोधित करते निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व वन स्टाफ सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन लता ने बताया कि निराश्रित महिला पेंशन योजना में आवेदिका को 1000 रुपये प्रति माह पेंशन का प्रावधान किया गया। कन्या सुमंगला योजना के तहत बालिका के जन्म से लेकर कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण एवं डिप्लोमा डिग्री प्रवेश तक 6 श्रेणियां...