सीतापुर, अगस्त 6 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में गुरुवार से थायराइड जांच की सुविधा शुरू हो गई। सीएमएस डॉ. सुनीता कश्यप ने थायराइड जांच मशीन का शुभारंभ करते हुए इसे महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को समय पर और सटीक जांच की सुविधा अस्पताल में ही उपलब्ध होगी, जिससे इलाज में भी तेजी आएगी।सीएमएस ने बताया कि थायराइड जांच मशीन पिछले तीन माह से पैथोलॉजी विभाग में स्थापित थी, लेकिन आवश्यक रीजेंट उपलब्ध न होने के कारण इसका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था। रीजेंट उपलब्ध होने के बाद गुरुवार से मशीन का नियमित संचालन शुरू कर दिया गया। मशीन के संचालन के लिए बुधवार को तीन लैब टेक्नीशियन और एक चिकित्सक को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षित टीम अब नियमित रूप से मरीजों की जांच करेगी।...