सीतापुर, सितम्बर 13 -- Sitapur News: महमूदाबाद। सदरपुर पुलिस ने चोरी के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। सदरपुर के लक्ष्मणपुर के पंकज कुमार ने नौ सितंबर को पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर केस दर्ज कराया था कि आठ सितंबर की रात उसके घर से 18 हजार की नकदी व जेवर चोरी हो गए हैं। घटना को लेकर पंकज ने गांव के ही नितिन व वीरेंद्र उर्फ वीरा को नामजद कराया था। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को दोनों आरोपियों को लक्ष्मणपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों के पास से चोरी गई नकदी में से 2650 रुपए बरामद हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...