Sitapur News: मलेरिया के मरीज 600 पार, 30 वार्डों में फॉगिंग के लिए सिर्फ एक मशीन
सीतापुर, सितम्बर 24 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। बारिश और उमस के बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से मलेरिया समेत संचारी रोगों का खतरा बना हुआ है। अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ है और जांच में लगातार मलेरिया के मरीज सामने आ रहे हैं। जिले भर में अब तक 600 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। दूसरी ओर शहर में मच्छरों के खात्मे के लिए फॉगिंग की व्यवस्था संसाधनों की कमी से जूझ रही है। नगर पालिका के 30 वार्डों में फॉगिंग के लिए चार मशीनें हैं, लेकिन इनमें तीन खराब होने से केवल एक मशीन के भरोसे अभियान चल रहा है। ऐसे में सभी वार्डों में नियमित फॉगिंग कर पाना चुनौती बना हुआ है।
बारिश और मच्छरों का प्रकोप बारिश के बाद खाली प्लॉट, नालियों और जलभराव वाले स्थानों पर मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ गई है। शहर के कई इलाकों में लोगों की ओर से मच्छरों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.