सीतापुर, अगस्त 3 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। तरीनपुर स्थित काली माता मंदिर में सोमवार से नौ अगस्त तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पहले दिन कथा व्यास आचार्य अशोक अवस्थी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर संपूर्ण जीवों के अंतःकरण में निवास करते हैं। जब मनुष्य विशुद्ध बुद्धि द्वारा अपने भीतर भगवान का साक्षात्कार कर लेता है, तब वह सभी प्रकार के दुखों से मुक्त होकर मोक्ष (निर्भय पद) प्राप्त करता है। उन्होंने मन की महत्ता बताते हुए कहा कि मन ही मनुष्य के बंधन और मोक्ष का मुख्य कारण है। जब मन सांसारिक विषयों में आसक्त होता है, तो वह बंधन का कारण बनता है, और जब वही मन परमात्मा में लीन हो जाता है, तो मोक्ष का मार्ग खोल देता है। जब मन काम, लोभ और अहंकार से मुक्त हो जाता है, तब व्यक्ति सुख-दुःख से परे...