Sitapur News: मक्का लदे तीन ट्रक पकड़े
सीतापुर, जुलाई 23 -- Sitapur News: बिसवां संवाददाता सभापति मंडी समिति बिसवां राहुल सिंह के दिशा निर्देश पर मंडी सचिव रजनी कांत वर्मा व समिति कर्माचारियों ने सघन रोड चेकिंग अभियान चलाकर मक्का लदे तीन ट्रक पकड़े। अभिलेखों के जांच के अनुसार प्री अराइवल पर्ची माँ कामाख्या इंटरप्राइजेज दिल्ली से रेडिको खेतान सीतापुर के लिए जारी किया गया था, लेकिन मंडी पोर्टल पर वाहन टैगिंग के समय लिए गए अक्षांश और देशांतर को गूगल मैप से सर्च करने पर गोंडा जनपद में लोडिंग हुई है। ऐसा पता चला। इसे नियमों के विपरीत कर अपवंचन मानते हुऐ तीनों वाहनों पर कार्यवाही करते हुए शमन शुल्क के रूप में कुल 2,56,175 रुपये वसूल किए गए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: फर्जी टैक्स इनवॉइस से 14.45 लाख की ठगी का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.