Sitapur News: मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी रायबरेली अव्वल
सीतापुर, अक्टूबर 16 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को भी रायबरेली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अनामिका और सोनी कुमारी ने अपने-अपने वर्ग की 200 मीटर दौड़ में बेहतरीन गति दिखाते हुए पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 200 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में सोनी कुमारी ने प्रथम और सोनम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिससे रायबरेली का दबदबा कायम रहा। वहीं 200 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में अनामिका ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा भाला फेंक सीनियर बालिका वर्ग में रायबरेली की गरिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: सीनियर बालिका वर्ग की 3000 मीटर रेस में जीजीआईसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.