सीतापुर, जुलाई 25 -- Sitapur News: पिसावां। पिसावां इलाके में कुतुबनगर मार्ग पर मुल्लाभीरी गांव के अचानक सामने आई भैंस को बचाने में बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक का हेलमेट दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से चोटिल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के टंडौरा निवासी सुखमी लाल (45) अपने जडौरा गांव निवासी साथी लखपति के साथ किसी काम से सीतापुर आए थे। बाइक सो दोनों लोग शुक्रवार देर शाम हरदोई लौट रहे थे। बाइक सुखमी लाल चला रहे थे। वह मुल्लाभीरी गांव के पास पहुंचे ही थे तभी अचानक सड़क पर एक भैंस आ गई। भैंस को बचाने में सुखमी लाल ने अचानक ब्रेक लगाई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल ...