Sitapur News: भाई पर जान से मारने के प्रयास का आरोप
सीतापुर, अक्टूबर 5 -- Sitapur News: महमूदाबाद। महमूदााबद कोतवाली क्षेत्र के कुरैशी मार्ग निवासी एक युवक ने अपने सगे भाई पर मारपीट गली गलौच और जान से मारने की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देने के साथ ही आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। कुरैशी मार्ग निवासी अहसान पुत्र हसन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके सगे भाई और भाई की पत्नी ने उसे और उसकी पत्नी मुन्नी को गलियां देते हुए मारा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आये दिन परेशान करने और घर से भगा देने का भी आरोप लगाया है। कोतवाल सत्येंद्र विक्रम ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.