सीतापुर, सितम्बर 8 -- Sitapur News: लहरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों और घरों में भगवान श्री कृष्ण का छठी उत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में चल रहे श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह का समापन हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान को कढ़ी-चावल का भोग लगाकर उपस्थित भक्तों में प्रसाद वितरित किया। मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भजनों की प्रस्तुतियों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। इस विशेष अवसर पर विभिन्न मंदिरों में विशाल भंडारों का भी आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी...