Sitapur News: भक्तों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक
सीतापुर, अगस्त 26 -- Sitapur News: हरगांव। सीतापुर कस्बे में स्थित पौराणिक सूर्यकुण्ड तीर्थ परिसर में भगवान गौरीशंकर बाबा के मंदिर में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक महंत सुरेश अवस्थी के सानिध्य में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान गौरीशंकर बाबा का सामूहिक रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया गया। तीर्थ परिसर में पार्थिव शिवलिंग के सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक भाजपा जिला महामंत्री विपुल सिंह, हरगांव मंडल अध्यक्ष पंकज शुक्ला, मंडल महामंत्री संजय दीक्षित, भाजपा नेता पप्पू गुप्ता सहित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान हरगांव क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी सूर्यकुण्ड तीर्थ परिसर पहुंचे और रुद्राभिषेक में शामिल होकर भगवान गौरीशंकर बाबा का पूजन-अर्चन किया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.