सीतापुर, अक्टूबर 10 -- Sitapur News: नैमिषारण्य, संवाददाता। धार्मिक एवं पौराणिक तीर्थ नैमिषारण्य पूरे भारत देश में स्थित 52 शक्तिपीठों में से एक है। जिसे मां ललिता देवी मंदिर के नाम से लोग जानते हैं। यहां भक्तों का भारी हुजूम उमड़ता है। इस मंदिर के विषय में मान्यता है कि यहां से आने वाला कोई भी श्रद्धालु खाली हाथ वापस नहीं लौटता है। भक्त की हर एक मांगीं गई मनोकामना मां ललिता देवी पूरी करती हैं। माना जाता है कि राजा विक्रमादित्य की मनोकामना पूर्ण होने के उपरांत उन्होंने इस मंदिर की स्थापना करवाई थी। यह मंदिर लाखों सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह भी पढ़ें- Purnia News: माता दुर्गा, काली, त्रिपुर सुन्दरी के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन इस शक्तिपीठ मंदिर में मां का विग्रह आदिकाल से मौजूद है। कहा जाता है कि 88 ह...