Sitapur News: भंडारे का हुआ आयोजन
सीतापुर, अक्टूबर 5 -- Sitapur News: लहरपुर/ केसरीगंज | उदासीन आश्रम संगत में पितृ पक्ष तिथि दशमी पर भंडारे का आयोजन हुआ। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना, भोग आरती व अरदास के साथ हुआ जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। पूजा अर्चना के उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ साथ महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। उदासीन आश्रम के मुख्य व्यवस्थापक पंकज यादव ने सभी आये हुए भक्तों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिलेंद्र यादव, श्री नारायण मेहरोत्रा, शीलू शुक्ला, गुड्डू पुरी, रवि कपूर, रामानंद अवस्थी, रघुवंश अवस्थी, जानकी पुरी आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.