सीतापुर, अगस्त 30 -- Sitapur News: महोली, संवाददाता। राखी के त्योहार पर मायके से ससुराल लौट रहा एक परिवार रविवार शाम हादसे का शिकार हो गया। हाइवे पर तहसील मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने पीछे से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम समेत एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।देवगवां निवासी रोशनी (29) पत्नी मुकेश राखी के पर्व पर पति, देवर और डेढ़ वर्षीय बेटे प्रियांश के साथ मायके रघुबरदयालपुर आई थीं। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन के अगले ही दिन तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, तीन भाई-बहन की मौत; चौथे की हालत गंभीर रविवार शाम करीब छह बजे उनक...