Sitapur News: बेटे की सगाई करने गया परिवार, घर से 10 लाख रुपये नगदी व जेवर हो गए चोरी
सीतापुर, सितम्बर 7 -- Sitapur News: तंबौर, संवाददाता। तंबौर इलाके में चोरों ने बंद घर को निशाना बना 10 कर लाख रुपये नगदी व लाखों रुपये के जेवर पार दिए। घटना के समय परिवार बेटे की सगाई के लिए बाराबंकी स्थित लड़की वालों के घर गए थे। रात में लौटकर आए तो देखा की घर के पीछे वाले गेट का ताला टूटा हुआ था। पूरे घर का सामान फैला हुआ था। पीड़ित की तहरीर पर तंबौर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
घटना का विवरण तंबौर के नवाब गंज निवासी जहीर अहमद के मुताबिक बेटे और बेटी का निकाह तय है। रविवार को वह अपने बेटे की सगाई करने परिवार के साथ लड़की पक्ष वालों के यहां बाराबंकी स्थित जिम्नी गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। रात करीब आठ बजे घर पहुंचे तो पीछे वाले गेट का ताला टूटा हुआ था। पूरे घर का सामान फैला पड़ा था। कमरे और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। जहीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.