सीतापुर, अगस्त 13 -- Sitapur News: बिसवां, संवाददाता। बिसवां के अमरनगर कांशीराम कालोनी में एक युवक ने पंखे के कुंडे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह काफी समय से लिवर और किडनी की समस्या से परेशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कांशीराम कालोनी निवासी सुशील लिवर और किडनी की समस्या से काफी लम्बे समय से परेशान थे। बीमारी से परेशानद होकर सुशील ने गुरुवार को घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव देख परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...