Sitapur News: बीएचयू से पीएचडी कर प्रदीप ने बढ़ाया मान
सीतापुर, सितम्बर 1 -- Sitapur News: पिसावां। सहियापुर गांव के प्रदीप मिश्रा ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आयुर्वेद संहिता एवं सिद्धांत विभाग से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके पिता हरद्वारी लाल मिश्रा शिक्षामित्र तथा माता मुन्नी मिश्रा आशा कार्यकत्री हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। आयुर्वेद के साथ उन्हें योग विषय में भी विशेष महारथ प्राप्त है। बीएचयू से उच्च शिक्षा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रदीप ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के संघर्ष और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.