सीतापुर, अक्टूबर 21 -- Sitapur News: महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद के बजवापुर में ट्यूबवेल की लाइन जोड़ने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गईं। इतने में एक युवक ने दूसरे पर तमंचे से फायर झोंक दिया। हाथ में गोली गोली लगने से घायल हो गया। वहीं आरोपी धमकाते हुए भाग गया। जिला अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। बजवापुर के रचित कुमार के खेत में ट्यूबवेल लगा है। 25 सितंबर को आए चक्रवाती तूफान में बिजली की पूरी लाइन ध्वस्त हो गई थी। बिजली की लाइन जोड़ने को लेकर गांव के जितेंद्र कुमार से विवाद चल रहा था। आरोप है कि 19 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे जितेंद्र ने फोन कर गाली-गलौज की और ट्यूबवेल न चलने देने की धमकी दी। इसके बाद रचित भाई आलोक के साथ गांव के बाहर जा पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होते होते मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान जितेंद...