Sitapur News: बिजली कटौती और लो वोल्टेज से 56 गांव के लोग त्रस्त
सीतापुर, जुलाई 9 -- Sitapur News: महोली, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के 56 गांवों में लंबे समय से बनी हुई बिजली समस्याओं को लेकर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे संयुक्त किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम महोली को सौंपा है। जिसमें मांग की है कि बड़ागांव विद्युत उपकेंद्र की स्थापना और पूर्व में तैनात अवर अभियंता सहित संबंधित लाइनमैन की दोबारा तैनाती की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसानों और ग्रामीणों के हित में लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि महोली क्षेत्र के 56 गांवों में लगातार बिजली कटौती, कम वोल्टेज और अनियमित विद्युत आपूर्ति से सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है, क्योंकि समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.