Sitapur News: बाल विकास परियोजना कार्यालय का लोकार्पण
सीतापुर, जुलाई 24 -- Sitapur News: तंबौर, संवाददाता। बेहटा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज कुमार वर्मा झल्लर ने शुक्रवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं सह गोदाम भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए भवन के संचालन से आंगनबाड़ी सेवाओं के संचालन और पोषण संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में सुविधा मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम में बीडीओ अरुण कुमार वर्मा, सीडीपीओ शशि सिंह, सीएचसी तंबौर के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार, राजकिशोर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। लोकार्पण के बाद अतिथियों ने भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। यह भी पढ़ें- सीएसआर मद से तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.