Sitapur News: बारिश से 33 केवी मेन लाइन फेल, दो दर्जन इलाकों में सात घंटे बिजली गुल
सीतापुर, अगस्त 14 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। जनपद में शुक्रवार तड़के सुबह हुई मूसलाधार बारिश की आम जनजीवन के लिए मुसीबत बन गई है। मौसम के खराब रुख और तेज मूसलाधार बारिश से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। सुबह लगभग तीन बजे 33 केवी की मेन लाइन में अचानक बड़ा फॉल्ट आ गया, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस तकनीकी खराबी के कारण पुराना सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े करीब दो दर्जन इलाकों में अंधेरा छा गया। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लंबी कटौती होने से इन क्षेत्रों में सुबह की जलापूर्ति भी पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए। साथ ही इनवर्टर डाउन होने से लोगों के मोबाइल और अन्य जरूरी उपकरण भी बंद हो गए। छह घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई। भारी बारिश और कड़कती बिजली के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.