Sitapur News: बारिश से पानी पानी हुआ शहर, पूर्णागिरी मोहल्ला बना तालाब
सीतापुर, अगस्त 27 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में बुधवार देर शाम से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बुधवार की देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से शहर का पूर्णागिरी मोहल्ले की गलियां तालाब बन गईं। घरों के सामने घुटनों तक पानी भर गया। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का एक जगह से दूसरे जगह आना-जाना मुश्किल हो गया। वहीं कामकाज से निकलने वाले लोगों को लाठियों का सहारा लेना पड़ा। शहर के अन्य प्रमुख और निचले इलाकों में भी जलभराव ने विकराल रूप ले लिया है। प्रेम नगर, कजियारा, आवास विकास, विजयलक्ष्मी नगर, पुराना पक्का पुल और रामलीला मैदान सहित दर्जनों मोहल्ले पानी-पानी हो गए। कई मुख्य मार्गों पर एक से दो फीट तक पानी बह रहा है, जिस वजह से सुबह दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, दुकानदारों और आम राहगीरों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.