Sitapur News: बारिश में कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत
सीतापुर, अगस्त 30 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। क्षेत्र के आलमपुर गांव में शनिवार रात करीब तीन बजे बारिश के दौरान कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर निवासी बड़की (73) पत्नी सत्यनारायण रात में घर में थीं। इसी दौरान बारिश के कारण कच्ची दीवार अचानक ढह गई और वह उसके मलबे में दब गईं। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, नायब तहसीलदार राकेश सिंह और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों से जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि मृतका के तीन पुत्र हैं और उनके रहने के लिए अलग-अलग पक्के मकान बने हुए हैं। परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.