Sitapur News: बारिश में कच्ची दीवार गिरने की घटनाओं में दो महिलाओं की मौत
सीतापुर, सितम्बर 3 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। जिले में हो रही बारिश जानलेवा साबित हो रही है। कमलापुर इलाके में गुरुवार को बारिश के बीच घर की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे के नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। वहीं, रामपुर इलाके में घर की कच्ची दीवार गिरने से महिला की जान चली गई। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कमलापुर की घटना आलमपुर निवासी मायाराम की पत्नी ब्रजरानी (52) गुरुवार सुबह घर में खाना बनाने की तैयारी कर रहीं थी। वह रसोई के पास सील पर मसाला पीस रहीं थी। इस बीच कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। ब्रजरानी मलबे के नीचे दब गई। तेज आवाज सुन घर में मौजूद बेटा प्रेम भागकर आया। मां की हालत देख उसके होश उड़ गए। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से मलबा हटाकर ब्रजरानी को बाहर निकाला लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.