सीतापुर, अक्टूबर 3 -- Sitapur News: महमूदाबाद/ रामपुर मथुरा (सीतापुर), संवाददाता। रामपुर मथुरा के सरैया मसूदपुर में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत देखकर लौट रहे पिता-पुत्र और भतीजे की नाले पर बने रपटा पुल पर चल रहे बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। शव देख परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामपुर मथुरा के सरैंया मसूदपुर निवासी सुरेंद्र (40) शनिवार दोपहर में घर से कुछ दूरी पर स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थित खेत देखने गए थे। साथ में बेटा सौरभ (13) भतीजा शोभित (17), सत्येन्द्र और रिश्तेदार शिवा भी साथ में थे। दोपहर करीब 12 बजे पांचों लोग खेत देखकर लौट रहे थे। सत्येन्द्र और शिवा नाले के ऊपर बने रपटा पुल पर भी पानी चल रहा था। दोनों पुल पार कर आगे निकल गए। पीछे- पीछे सुरेन्द्र, स...