सीतापुर, अक्टूबर 10 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। सरायन की बाढ़ का पानी उतरने लगा है, लेकिन शहर के बाढ़ प्रभावित परिवारों के घरों में तबाही के कभी ना भूलने वाले निशान छोड़ गया है। मछली मंडी मोहल्ले में कहीं दीवारें दरक गई हैं तो कहीं घरों में रखा कीमती सामान पानी में डूबकर खराब हो गया है। कई घरों में अब भी पानी भरा है। आश्रय स्थलों से लौट रहे परिवारों के सामने अब घर की सफाई, मरम्मत और बर्बाद सामान की चिंता खड़ी हो गई है। लोगों का कहना है कि बाढ़ ने उनकी वर्षों की मेहनत को पलभर में बर्बाद कर दिया। शहर के केशव ग्रीन सिटी समेत एक दर्जन से अधिक मोहल्ले बाढ़ की चपेट में आए थे। इन इलाकों के एक हजार से अधिक परिवारों को अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों और प्रशासन की ओर से बनाए गए आश्रय स्थलों में शरण लेनी पड़ी थी। अब सरायन का जलस्तर घटने के साथ ...