सीतापुर, अगस्त 24 -- Sitapur News: बिसवां देहात, संवाददाता। रामपुर कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाननगर मोड़ और केसरीपुर के बीच अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रविवार की शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दुकान से घर लौट रहे सराफा कारोबारी चलती बाइक पर पीछे से डंडों से हमला कर बदमाशों ने घायल कर ढ़ाई किलो चांदी से भरा बैग लूट लिया। वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। घायल सराफा कारोबारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दुस्साहसिक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर निवासी रमेश निगम रविवार शाम करीब 5 बजे सरैयां से अपने घर वापस लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Sitapur News: बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी पर हमला कर लूट ले गए चांदी इसी दौरान पल्सर और स्प्लेंडर प्लस बाइकों पर सवार करीब छह हमलावरों ...