Sitapur News: बाइक रैली निकाली गई
सीतापुर, सितम्बर 23 -- Sitapur News: मछरेहटा। हिंदू शौर्य जागरण यात्रा के उपलक्ष्य में मंगलवार को भदेभर सहप्रांत सत्संग प्रमुख विहिप महेंद्र पांडे के द्वारा बाइक रैली निकाली गई। रैली भदेभर ,जकरियापुर ,हिसामपुर, निघुवामऊ ,बेलन्दापुर ,नैतला ,वलीनगर ,बेहडा, बरगदिया आदि गांवो से होकर केसरा मां बाराही देवी के स्थान पर पहुंचकर रैली का समापन किया गया। महेंद्र पाण्डेय ने अपील करते हुए कहा कि आगामी 8 अक्तूबर को मछरेहटा में होने वाले कार्यक्रम के बारे में लोगों को सादर आमंत्रित करतें हुए कहा हिंदू भाई ज्यादा से ज्यादा शौर्य यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.