सीतापुर, नवम्बर 3 -- Sitapur News: सीतापुर, संवादाता। संदना कस्बे में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर एसबीआई बैंक के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोरौना निवासी दिनेश (39) मंगलवार को संदना कस्बे से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मिश्रिख की ओर से आ रहे लखनऊ के गोमतीनगर निवासी अमरजीत की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर संदना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वा...