Sitapur News: बहराइच में शिकार खोज रही तेंदुआ पिंजरा में कैद
सीतापुर, जुलाई 31 -- Sitapur News: मिहींपुरवा-बहराइच, संवाददाता। ककरहा रेंज से लगे देवनपुरा गांव के आसपास कई दिनों से विचरण कर रही मादा तेंदुआ शुक्रवार को भोर शिकार के चक्कर में पिंजरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ककरहा रेंज ले आई। पशु चिकित्सकों के परीक्षण में मादा तेंदुआ स्वस्थ पाई गई है। उच्चाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर उसे सुरक्षित प्राकृतिक प्रवास को छोड़ा जाएगा। हालांकि वर्तमान समय में उसे रेंज कार्यालय पर सुरक्षित रखा गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज से देवनपुरा लगा है। पिछले एक पखवाड़े से तेंदुए की चहलकदमी गांव के आसपास बनी हुई है। रात के अंधेरे में तेंदुए ने आधा दर्जन बकरियों और कुत्तों को निवाला बनाया है। लगातार शिकार को पहुंच रही मादा तेंदुआ के पगचिन्हों को देखते हुए वन विभाग सतर्क हो गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.