Sitapur News: बदमाशों ने बीते 20 जुलाई को बिसवां इलाके में की थी वारदात
सीतापुर, जुलाई 31 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। बिसवां इलाके में एचडीएफसी बैंक के बाहर खड़े युवक की पिटाई कर 3500 रुपये लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूट के 1500 रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।तम्बौर के देवपालपुर निवासी योगेंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था कि बीते 20 जुलाई को रात में वह बस्ती से काम कर ट्रेन से बिसवां आए थे। स्टेशन से उतरकर बड़े चौराहे की तरफ जाते समय वह सिधौली रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका गला पकड़कर पिटाई कर दी थी। इसके बाद बदमाशों ने उनकी जेब में रखे 3500 रुपये छीन लिये थे। बदमाशो ने फोन भी छीनने का प्रयास किया था। पर चीख पुकार पर आसपास के लोगों को आता देख बदमाश फोन छीने बिना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.