Sitapur News: बच्चों के निवाले में हेराफेरी के आरोपी इनामी पति-पत्नी गिरफ्तार
सीतापुर, अक्टूबर 8 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। स्कूली बच्चों के निवाले में हेराफेरी और मिड-डे मील (एमडीएम) योजना के खाद्यान्न की कालाबाजारी के मामले में फरार चल रहे 20-20 हजार रुपये के इनामी पति-पत्नी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। रामकोट पुलिस ने खाद्यान्न घोटाले में वांछित ठेकेदार रवि मिश्रा और उसकी पत्नी मंजू मिश्रा को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर थे। गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन ने दोनों पर कुल 40 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक, रामकोट थाना क्षेत्र में मिड-डे मील योजना के तहत स्कूली बच्चों के लिए आवंटित खाद्यान्न की कालाबाजारी और हेराफेरी का मामला सामने आया था। इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ रामकोट थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में शहर को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.