Sitapur News: बकरी को उठा ले गया जंगली जानवर, चेरेताली गांव में दहशत
सीतापुर, सितम्बर 20 -- Sitapur News: संदना, संवाददाता। क्षेत्र में जंगली जानवरों की आहट से ग्रामीणों में बना डर चेरेताली गांव में बकरी पर हुए हमले के बाद और गहरा गया है। शनिवार देर रात चेरेताली गांव में जंगली जानवर ने एक बकरी पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार जानवर बकरी को उठाकर जंगल की ओर ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
घटनास्थल पर वन विभाग की जांच क्षेत्र में पिछले दिनों रामपुर खेवटा और दहेलरा गांव के आसपास तेंदुए के पदचिन्ह मिलने के बाद वन विभाग की निगरानी बढ़ाई गई थी। ऐसे में चेरेताली में बकरी पर हुए हमले के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं। बीते शनिवार की रात जब चेरेताली गांव ग्रामीण सोए थे, इसी दौरान गांव के वीरू के घर के बाहर बंधी बकरी जंगली जानवर हमला कर उठा ले गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.