Sitapur News: बंद मकान से 20 हजार रुपये और जेवर चोरी
सीतापुर, अक्टूबर 31 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। हरगांव शिवपुरी गांव निवासी शिवानी वर्मा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवर उठा ले गए। घटना के समय वह बदायूं में अपने बच्चों के पास गई थीं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवानी के अनुसार, वह 27 अक्टूबर को मकान में ताला लगाकर बदायूं गई थीं। घर के मुख्य गेट और बरामदे की चाबी उन्होंने गांव के पिंटू को दी थी। 28 अक्टूबर को पिंटू ने उन्हें चोरी की सूचना दी। शुक्रवार को घर लौटने पर पता चला कि चोर 20 हजार रुपये और जेवर ले गए हैं। सीओ नेहा त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.