सीतापुर, नवम्बर 2 -- Sitapur News: सीतापुर। शहर के विजय लक्ष्मी नगर में बंदरों का आतंक है। हालात ये है कि बंदरों ने लोगों का निकलना दूभर कर दिया है। यही नही इस मोहल्ले में कई स्कूल और कोचिंग संस्थान है। जिनमें सैकड़ो बच्चे पढ़ने जाते है। कई बार बंदर स्कूली बच्चों पर हमला भी कर चुके हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...