Sitapur News: फाइलेरिया से बचाव के लिए छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
सीतापुर, अक्टूबर 12 -- Sitapur News: केसरीगंज। लहरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी के नेतृत्व में सोमवार को खेमकरण इंटर कॉलेज में फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। पीसीआई संस्था के सुमित कुमार शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को बीमारी के लक्षण, बचाव और आगामी 19 नवंबर से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने स्वयं दवा खाने और परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य नीरज पांडेय और शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: विद्यार्थियों ने समझा रात्रि रक्त पट्ट अभियान में खून का नमूना देने का महत्व
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.