Sitapur News: फर्जी आधार कार्ड से खाते खोलने वाले दो गिरफ्तार
सीतापुर, सितम्बर 18 -- Sitapur News: सीतापुर। बायोमेट्रिक का दुरुपयोग कर फर्जी सिम कार्ड निकलवाने व खाते खोलने वाले हरदोई निवासी विकास कुमार, मंजेश को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में भी पुलिस इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मिश्रिख कोतवाली व साइबर थाने की पुलिस के अनुसार बीते 26 अगस्त को मिश्रिख के खुर्शीदाबाद गांव में एक ग्रामीण से धोखाधड़ी की गई थी। जांच में दोनों आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस टीम ने आरोपियों को अहरोली संपर्क मार्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक मोबाइल भी मिला है। जिसमें गेमिंग एप्लीकेशन के विवरण मिले हैं। आरोपी लोगों का आधार कार्ड बनाने के बहाने से उनका बायोमेट्रिक लगवाकर फर्जी सिम निकलवा लेते थे। इसके बाद खाता खुलवाकर उसमें गेमिंग का रुपया मंगवाते थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.