Sitapur News: फरियादियों की समस्याओं का जल्द निस्तारण हो: मनीष
सीतापुर, अगस्त 24 -- Sitapur News: सिधौली, संवाददाता। क्षेत्रीय विधायक मनीष रावत की अध्यक्षता में सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ब्लाक कसमंडा के ग्राम भंडिया में जनसुनवाई कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मनीष रावत ने जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में बिजली, पानी, राशन कार्ड से संबंधित व अन्य समस्याओं से को लेकर काफी संख्या में पीड़ित मौजूद रहे। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का त्वरित निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी, कसमंण्डा सहित सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.