Sitapur News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव
सीतापुर, अगस्त 27 -- Sitapur News: महोली, संवाददाता। महोली के कठिना नदी के किनारे एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भिरियाफार्म निवासी 45 वर्षीय राकेश कुमार अपने भाई सर्वेश निवासी चमारन टोला विकास नगर के घर पर रह रहा था। परिजनों के मुताबिक राकेश बुधवार शाम को घर से कहीं निकला था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। परिवार वालों ने खेाजबीन की तो राकेश का शव कठिना नदी के किनारे पेड़ से लटकता मिला। शव देख परिवार वालों के होश उड़ गए। इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने बताया कि परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.