सीतापुर, सितम्बर 29 -- Sitapur News: हरगांव, संवाददाता। हरगांव इलाके में पांच दिन से प्रेमी के साथ रह रही महिला की पति ने पिटाई कर दी। बीच- बचाव करने आए उसके प्रेमी को भी पीटा। महिला के नाक व चेहरे पर गंभीर चोट आ जाने के कारण जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर हरगांव पुलिस आरेापी पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। हरगांव के मीराबेहड निवासी नीलम के मुताबिक उसकी शादी 20 वर्ष पहले राजेन्द्र प्रसाद के साथ हुई थी। नीलम का आरोप है कि शादी के बाद से राजेन्द्र अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। नीलम ने हरगांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि बीते 23 सितंबर को भी पति राजेन्द्र ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। घर से निकाल दिए जाने के बाद वह अपनी मर्जी से हरगांव के निगोहा निवा...