सीतापुर, सितम्बर 21 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। राजकीय पॉलीटेक्निक ऐलिया के प्रधानाचार्य हरिओम वर्मा के खिलाफ सोमवार रात छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 40 से 50 छात्र शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। छात्रों ने कॉलेज में बिजली व पानी की अव्यवस्था और प्रधानाचार्य पर अभद्रता का आरेाप लगा शिकायत की है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बच्चों की समस्याएं सुन जांच करवा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाया है। छात्रों का आरोप है कि 19 सितंबर को वे पॉलीटेक्निक के मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान प्रधानाचार्य वहां पहुंचे और कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। छात्रों के मुताबिक इस घटनाक्रम का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं है। शिकायत करने पर प्रधानाचार्य हरिओम शर्मा धम...