Sitapur News: पुलिस विभाग में चयन पर पुरातन छात्र को सम्मानित किया
सीतापुर, अक्टूबर 22 -- Sitapur News: सीतापुर। पीएम श्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, अकबापुर के पूर्व छात्र अभय मिश्रा के पुलिस विभाग में चयन होने पर गुरुवार को प्रधानाचार्य विशाल पांडेय ने सम्मानित किया। ग्राम पंचायत महारिया निवासी अभय ने अनारक्षित श्रेणी में 585वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि अभय मिश्रा विद्यालय के मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में इंटरमीडिएट परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया था। उन्होंने अभय के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.