Sitapur News: पुलिस ने दो निजी बस की सीज
सीतापुर, जुलाई 11 -- Sitapur News: तंबौर, संवाददाता। तंबौर पुलिस ने शनिवार को दो प्राइवेट बसों को सीज कर दिया। दोनों बसों के चालक बस के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत दोनों बसों को सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह कार्रवाई वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवनेश कुमार ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.