Sitapur News: पुलिस ने तीन जेबकतरे गिरफ्तार किए
सीतापुर, अगस्त 29 -- Sitapur News: सिधौली, संवाददाता। राहगीरों से पता पूछने के बहाने ब्लेड से जेब काटकर चोरी करने वाले तीन शातिर जेबकतरों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीनों आरोपी हरदोई के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से दो बाइक, तीन आधी ब्लेड, दो मोबाइल फोन और 4010 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने फायर बिग्रेड स्टेशन के पास से हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के ओमपुरी नानकगंज निवासी नीरू, अमित और रामू को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो बाइक, तीन आधी ब्लेड, दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा बिसवां रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई एक घटना से प्राप्त रकम में से बचे 4010 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.