Sitapur News: पुलिस ने छापेमारी कर 650 किलो पटाखा बरामद किया
सीतापुर, नवम्बर 4 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। दीपवाली पर अवैध रूप से पटाखे की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से रामकोट पुलिस और एसओजी टीम ने बुधवार को लोधोरा में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गोदाम में अवैध रूप से स्टॉक किया गया 600 किलो पटाखा बरामद सीज कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मछरेहटा पुलिस ने भी अवैध रूप से स्टॉक किया 50 किलो पटाखा सीज कर दिया है। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के मुताबिक रामकोट पुलिस व एसओजी टीम को क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखे स्टॉक करने की सूचना मिली। जिसपर पुलिस टीम ने लोधौरा में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखा स्टॉक मिला। वहां मौजूद व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगा। जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.