Sitapur News: पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर घर में नकब लगाकर चोरी
सीतापुर, अगस्त 23 -- Sitapur News: रेउसा, संवाददाता। थानगांव थाना क्षेत्र की हलीमनगर पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर शनिवार रात चोरों ने एक पक्के मकान में नकब लगाकर करीब एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। चोर कमरे में रखा बक्सा उठाकर ले गए, जिसमें सात हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और कपड़े रखे थे। घटना के समय परिवार के सदस्य गर्मी के चलते आंगन में सो रहे थे। करीमपुरवा निवासी नफीस खां के घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोर कमरे में दाखिल हुए। इसके बाद कमरे में रखा बक्सा लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह परिजन जागे तो कमरे का सामान बिखरा मिला। बक्से का ताला टूटा था और दीवार में नकब लगी थी। घर से बक्सा गायब देख परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर नासिर के खेत में बोरिंग के पास बक्सा पड़ा मिला, लेकिन उसमें रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.