Sitapur News: पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में निकला अजगर, हड़कंप
सीतापुर, सितम्बर 10 -- Sitapur News: सीतापुर। नैमिषारण्य स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुधवार देर रात करीब 13 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर दिखाई पड़ते ही गेस्ट हाउस में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। विशालकाय अजगर को देखने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। वन विभाग की क्षेत्रीय दरोगा डिंपल शर्मा ने बताया कि अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद धन्धारी जंगल में छोड़ दिया गया है। यह भी पढ़ें- Roorki News: कंकरखाता के जंगल में खेत में निकला अजगर, रेस्क्यू किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.